उप मुख्यमंत्री ने महिला की मौत के मामले में दिए मजिस्टीरियल जाँच के दिए निर्देश

रीवा, संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई महिला कल्पना मिश्रा की दु:खद मौत के मामले में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संज्ञान लेते हुए मजिस्टीरियल जांच के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने सिरमौर चौराहे पर आमरण अनशन पर बैठे मृतका के पिता राम शिरोमणि मिश्रा से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी कल्पना का जाना अत्यंत दुखद है और सरकार इस कठिन समय में पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ी है।

संजय गांधी अस्पताल में 26 अगस्त को भर्ती श्रीमती कल्पना मिश्रा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर मृतका के पिता राम शिरोमणि मिश्रा सिरमौर चौराहे पर आमरण अनशन कर रहे हैं। घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही के दोषी पाए गए दो डॉक्टरों और संबंधित नर्सों को प्रशासन द्वारा पहले ही निलंबित किया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निष्पक्ष जांच के निर्देश देते हुए कहा कि रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई करें। इस अवसर पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

 

Next Post

मोदी कल श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स कॉलेज के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

Fri Sep 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 सितम्बर (वार्ता) बेरोजगारी पेपर लीक और अन्य मामलों को लेकर देश भर में युवाओं की नाराजगी का सामना कर रही सरकार उनसे निरंतर संपर्क बनाये रखने में लगी है और इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स […]

You May Like