
इंदौर. शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं. जिसके तहत 7 कुख्यात अपराधियों को सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से निष्कासित कर दिया, वहीं 7 बदमाशों को थाना हाजरी की सजा दी है. इन सभी अपराधियों पर पहले से ही विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं और इनकी आपराधिक गतिविधियां लगातार जारी थीं.
एडीपीओ शिवभान सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने जिन बदमाशों को जिलाबदर करने के आदेश दिए हैं उनमें अतीक उर्फ अतीकुर रहमान थाना तुकोगंज, अवधि 6 माह, मंगेश अंकोलकर थाना हीरानगर, अवधि 6 माह, अमन कोचले थाना संयोगितागंज, अवधि 3 माह, जयराज कदम थाना द्वारकापुरी, अवधि 3 माह, शक्ति उर्फ सत्ता हाडा – थाना तिलक नगर, अवधि 6 माह, संजय खोरवाल थाना परदेशीपुरा, अवधि 6 माह, तथा अमन उर्फ बड़े बुंदेला थाना परदेशीपुरा, अवधि 9 माह. इन बदमाशों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं. पूर्व में भी इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वे अपराध करते रहे और क्षेत्र में शांति भंग कर रहे थे. वहीं जिन 7 बदमाशों को थाना हाजिर की सजा दी हैं उनमें रईस खान थाना चंदन नगर, अवधि 3 माह, दीपक जाट थाना परदेशीपुरा, अवधि 6 माह, नारायण उर्फ नरेंद्र सूर्यवंशी थाना हीरानगर, अवधि 6 माह, धर्मेंद्र उर्फ धम्मु यादव थाना आजाद नगर, अवधि 3 माह, रवि गौंड थाना एमजी रोड, अवधि 7 माह, रोहन कौशल – थाना एमआईजी, अवधि 6 माह के साथ दीपक उर्फ भतीजा जाटवा थाना एमआईजी, अवधि 6 माह, इन बदमाशों को आदेश की शर्तों के अनुसार नियमित रूप से संबंधित थाने में हाजिरी देनी होगी, किसी भी अवैधानिक गतिविधि में लिप्त नहीं रहना होगा और लोकशांति भंग करने वाले कार्यों से दूर रहना होगा. शर्तों के उल्लंघन पर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
