बीमारी से जूझ रहे हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

इंदौर. लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित एक हेड कांस्टेबल ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली. उनका शव दोपहर एक बजे के करीब लसूड़िया क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला. मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल जितेंद्र चौहान के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों से परेशान चल रहे थे.

मृतक ने घर से यह कहकर निकला था कि वह थोड़ी देर में लौट आएंगे, लेकिन कुछ समय बाद रेलवे ट्रैक पर किसी व्यक्ति के कटने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान जितेंद्र चौहान के रूप में की. मामले में लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि जितेंद्र चौहान बीते दो सालों से कैंसर और डायबिटीज से जूझ रहे थे. उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिससे वे मानसिक तनाव में आ गए थे. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह बीमारी से उपजा तनाव माना जा रहा है. जितेंद्र चौहान अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

नगर परिषद सांवेर उपचुनाव में कांग्रेस और गौतमपुरा में भाजपा ने मारी बाजी

Thu Jul 10 , 2025
इंदौर। नगर परिषद सांवेर और गौतमपुरा में हुए पार्षद पद के उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं परिणाम में जहां गौतमपुरा में भाजपा प्रत्याशी शंकर ठेकेदार 250 मतों से विजयी रहे वही नगर परिषद सांवेर उप चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी हसीना मंजर मस्तान 796 मतों से विजयी रही […]

You May Like