बजट सत्र बाद राजनीतिक नियुक्तियां

सियासत

विधानसभा के बजट सत्र के बाद भाजपा में राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को लेकर मख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने बजट सत्र के बाद सरकार की विभागवार समीक्षा की बात की है. सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल का विस्तार और विभागों में फेरबदल अगले महीने अप्रैल में कर सकते हैं. निगम मंडलों में भी नियुक्तियां का सिलसिला बजट सत्र के बाद शुरू होगा.

सूत्रों का कहना है कि निगम मडलों में गौरव रणदिवे, सुदर्शन गुप्ता जैसे नेता एडजस्ट होंगे, जिन्होंने जिला अध्यक्ष और संगठन के पदों पर रहकर अच्छा कार्य किया है, लेकिन उन्हें कार्यकाल पूरा होने के कारण हटना पड़ा या विधानसभा के टिकट से वंचित रहना पड़ा है. भाजपा में इन दिनों तेज राजनीतिक घटनाक्रम घट रहा है. प्रदेशाध्यक्ष नियुक्ति की तैयारी है. सोमवार तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल आ सकते हैं. प्रदेशाध्यक्ष के लिए रायशुमारी करने का काम उन्हीं के जिम्मे है.

Next Post

अधूरी तैयारी के बीच अंततः महाकाल थाना नए भवन में शिफ्ट

Mon Mar 10 , 2025
सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे, लोकार्पण भी नहीं हुआ थाने के सामने पड़ा कबाड़ हटे तो महाराजवाड़ा होटल में आए निखार भारत माता मंदिर के सामने बना है नया थाना उज्जैन: महाकाल मंदिर के बाहर वर्षों से जिस भवन में थाना संचालित होता था, उसे अब स्थांतरित कर दिया गया […]

You May Like