ग्वालियर के अतुल की नोटिस ओटीटी पर हुई रिलीज

ग्वालियर: शहर के फिल्ममेकर अतुल सुमन सोनी ने एक बार फिर फिल्म जगत में ग्वालियर का नाम रोशन किया है। उनके लाइन प्रोडक्शन से जुड़ी फिल्म नोटिस अब वेव्स ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शक घर बैठे बिल्कुल निःशुल्क देख सकते हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में निर्माता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी और सह-निर्माता सुनील कुशवाह ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान फिल्म के ट्रेलर का बड़े डिस्प्ले पर प्रदर्शन किया गया और फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च किया गया।

​फिल्म नोटिस की शूटिंग मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक एवं खूबसूरत स्थानों ओरछा, चितकूट और ग्वालियर में की गई है। फिल्म में रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरविंद गोविल और माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत में विधायक की भूमिका से पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज झा भी फिल्म का हिस्सा हैं।
​फिल्म की कहानी एक आम आदमी के अधिकारों और उसके संघर्ष पर आधारित है। इसमें एक आम नागरिक की सरकारी कर्मचारियों से होने वाली मुठभेड़ और सरकार के खिलाफ नेताओं के माध्यम से उठाई जाने वाली आवाज को दर्शाया गया है। फिल्म समाज में आम आदमी के अधिकार, न्याय और व्यवस्था के प्रति उसके संघर्ष को सामने लाने का प्रयास करती है। सोनी इससे पहले भी कई चर्चित टीवी सीरियल, फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। ​अतुल का कहना है कि उनका उद्देश्य ग्वालियर और मध्य प्रदेश की प्रतिभाओं को फिल्म एवं मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने का अवसर देना है।

Next Post

छठ पूजा चार दिवसीय सूर्यषष्ठी महापर्व की शुरुआत 13 से​- अंसारी

Thu Nov 12 , 2026
​ग्वालियर। 13 नवम्बर को छठ महापर्व चार दिवसीय सूर्यषष्ठी की शुरुआत नहाय खाय के साथ शुरू हो रही है। जिसके लिये व्रतधारियों ने सभी अपनी-अपनी स्थान चयनित कर रही है। कार्तिक मास की शुक्लपक्ष से छठी सूर्य षष्ठी का महापर्व 13 नवम्बर से नहाय खाय कर परंपरा और रीति रिवाज […]

You May Like