
जबलपुर। तिलवारा थानांतर्गत क्रेशर बस्ती निवासी शांति बाई ठाकुर प्रातः चार बजे स्नान करने के बाद पूजन कर रही थी कि तभी उनकी डेढ़ साल की नातिन की रोने की आवाज़ आई, वे तत्काल नातिन के पास गईं तो जो दृश्य देखा तो घबरा गई। दरअसल बच्ची सोकर उठी थी और उसके सिर के पास एक काले रंग का सफेद धारियों वाला साढ़े तीन फीट लंबा सांप बैठा था। शांति बाई ने अपने आप को बमुश्किल सामान्य किया और हिम्मत करके बच्ची को गोद लेकर बाहर भागी और दूसरे कमरे में सो रहे अपने पति पप्पू ठाकुर को उठाया और सांप की जानकारी दी। इस दौरान सर्प मिट्टी की कच्ची दीवार की दरार में प्रवेश कर गया। अंततः सुबह छः बजे पप्पू ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी, श्री दुबे मौके पर पहुंचे और सर्प को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली
