मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ: सीएम डॉ यादव ने की अध्यक्ष तोमर से की मुलाकात

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र की आज शुरुआत हुई। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके कक्ष में मिले। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।

बैठक में सत्र के दौरान उठने वाले विषयों, विधायी कार्यों और संभावित एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी अध्यक्ष से उनके कक्ष में भेंट की। इधर, सत्र की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से आज ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि इसमें सत्र की अवधि, कार्यसूची और विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी।

Next Post

विक्रेताओं से लिये गये सब्जियों के नमूने

Mon Dec 1 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रविवार को शहर में विक्रय की जाने वाली सब्जियों के नमूने लिए गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि कार्यवाही में दमोह नाका से दीनदयाल चौक स्थित सब्जी विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया तथा अमखेरा एवं गोहलपुर क्षेत्र […]

You May Like

Play sound