जेल में महाकुंभ डूबकी का आनंद लेकर सभी बोले-हर-हर महादेव

रतलाम। सर्किल जेल मंगलवार को प्रयागराज कुंभ जैसा नजारा दिखाई दिया। बकायदा बंदियों ने संगम के जल से पवित्र स्नान किया। बाद में जेल परिसर हर-हर महादेव से गूंज उठा। दरअसल सर्किल जेल रतलाम में जेलर ब्रजेश मकवाने और स्टाफ द्वारा त्रिवेणी संगम प्रयागराज से पवित्र जल लेकर आए। इसे जेल परिसर के एक कुंड में डाला गया। इसके बाद जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने पवित्र स्नान का प्रबंध करवाया। बकायदा मंत्रोच्चारण और विधिविधान पूजा पाठ पण्डित चेतन शर्मा और पंडित संजय दवे द्वारा की गई। इसके बाद बंदियों ने स्नान का लाभ लिया। जेलर मकवाने ने बताया कि बंदियों को कुंभ स्नान का लाभ मिले, इसके लिए प्रयागराज से पवित्र संगम जल को लाया गया। इनके सामूहिक स्नान के प्रबंध किए गए। इस दौरान कैदियों में स्नान का उत्साह बना रहा।

Next Post

दूग्ध के दाम में बढ़ोतरी नहीं हेने पर सप्लाय बंद करने की चेतावनी

Tue Feb 25 , 2025
नवभारत न्यूज रतलाम। दूध के दामों में बढ़ोतरी नहीं होने पर दुग्ध उत्पादक और वितरणों ने हड़ताल पर जाएंगे। बैठक आयोजित कर दूध के दाम बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया। दुग्ध उत्पादकों ने दूध के दाम में इजाफा नही होने पर सप्लाई बंद करने की […]

You May Like