श्योपुर में हाइवे पर मिली ढाई साल की मासूम

श्योपुर: जिले के टोंक-चिरगांव नेशनल हाइवे पर शनिवार को सोंईकलां के पास एक ढाई साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली। कम उम्र के कारण बच्ची अपने घर का पता या माता-पिता का नाम नहीं बता पाई। पुलिस ने बच्ची को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया, जिसके बाद उसे ‘वन स्टॉप सेंटर’ भेजा गया है।मानपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार दुबे ने बताया कि सोंईकलां के पास एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर ने बच्ची को हाइवे पर अकेले घूमते देखा था।

मजदूर की सूचना पर तत्काल डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि बच्ची स्वयं भटककर वहां आई है या उसे वहां छोड़ा गया है। पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जिसके बाद उसे ‘वन स्टॉप सेंटर’ में स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और वहां के कर्मचारी उसकी देखभाल कर रहे हैं। परिजन की तलाश में पुलिस जुटी है।

Next Post

किन्नर के बीच विवाद, एक किन्नर के बाल काट जमकर मारपीट, खून से लहूलुहान

Sun Apr 19 , 2026
दमोह: सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है. शनिवार रात एक पक्ष की खुशी किन्नर ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि छह किन्नरों ने उसके साथ मारपीट की, बाल काटे और उसके गुरु की […]

You May Like

Play sound