साइबर ठगों ने चार खातों से उड़ाए 3.45 लाख

जबलपुर। साइबर ठगों ने चार लोगों को अपना निशाना बनाया। किसान, मोबाइल दुकानदार, फल विक्रेता और एक लॉ स्टूडेंट के बैंक खातों से कुल 3 लाख 45 हजार रुपये पार कर दिए। बरगी, घमापुर और अधारताल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

बरगी पुलिस के मुताबिक राजेश पटेल (40) निवासी- समद पिपरिया इलेक्ट्रॉनिक और किराना सामान खरीदने गए थे। उन्होंने फोन-पे से 2,100 और 5,000 के दो वैध भुगतान किए। इसके बाद जब उन्होंने अपना अकाउंट बैलेंस चेक किया, तो उनके खाते से 95,000 रुपये गायब थे। इस ट्रांजैक्शन का कोई मैसेज भी पीडि़त के मोबाइल पर नहीं आया था। इसी प्रकार घमापुर पुलिस ने बताया कि विनोद कुमार (52) निवासी लालमाटी सिंगल क्वार्टर की मोबाइल दुकान है। सोशल मीडिया पर ज्योति टेलीकॉम मुंबई नाम की फर्म का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर आरोपियों ने खुद को मुंबई का बड़ा होलसेलर बताया। फोन और ईमेल पर बातचीत कर आरोपियों ने विनोद को विश्वास में ले लिया। विनोद ने झांसे में आकर मोबाइल का ऑर्डर दे दिया और एडवांस के तौर पर 40-40 हजार करके कुल 80,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब माल डिलीवर नहीं हुआ और आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया, तब दुकानदार को ठगी का अहसास हुआ।

फोटो भेजी है देखो…खाता साफ

अधारताल थाना अंतर्गत आनंद नगर रजा चौक निवासी रसीद खान (39) फल विक्रेता हैं। जब वह अपनी दुकान पर थे, तब उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने कहा, आपको एक फोटो भेजी है, उसे खोलकर देखो। रसीद खान ने जैसे ही अपना मोबाइल चेक किया, वहां कोई फोटो नहीं थी, लेकिन इसके तुरंत बाद उनका फोन हैक हो गया और धड़ाधड़ ओटीपी आने शुरू हो गए। कुल 1,00,000 रुपये कटने के मैसेज आ गए।

मोबाइल अचानक री-स्टार्ट हुआ और लॉ छात्र के उड़े होश

अधारताल थाना अंतर्गत सुहागी निवासी एलएलबी छात्र भावेश दरबार (22) का मोबाइल चला रहा था तभी अचानक उनका फोन बंद होकर अपने आप री-स्टार्ट हो गया। चालू होने पर जब उसने अपने मामा को सुपर मनी ऐप के जरिए 20,000 भेजने की कोशिश की, तो स्क्रीन पर अपर्याप्त बैलेंस का मैसेज आया। संदेह होने पर बैंक के खाते चेक किए तो पता चला कि ठगों ने उनके खातों से कुल 70,000 रुपये पार कर दिए हैं।

Next Post

यात्री वाहनों की जांच, अनियमितता पाए जाने पर जब्ती, काटे चालान

Wed Nov 4 , 2026
जबलपुर । आरटीओ ने यात्री वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। कुल 33 यात्री वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान अनियमितताएं मिली । अरुणाचल प्रदेश में पंजीकृत वाहन क्रमांक ए आर 11 डी 7775 को परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर जप्त कर लिया गया। […]

You May Like