भोपाल: राजधानी में भोजपाल मित्र परिषद ने शनिवार को राजा भोज की प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन कर भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने की जोरदार मांग उठाई। परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि भोपाल का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नाम भोजपाल ही है, जिसे राजा भोज ने बसाया था।
परिषद सदस्यों ने बताया कि वर्तमान नाम भोपाल, भोजपाल का विकृत रूप है, इसलिए इसे उसके मूल स्वरूप में पुनः स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस मांग को गंभीरता से लेने की अपील की। परिषद के नेताओं ने कहा कि यदि नाम परिवर्तन की घोषणा जल्द नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
