सीहोर। नगर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण पहल के रूप में एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल का शुभारंभ तथा बचपन प्ले स्कूल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, विधायक सुदेश राय, समाजसेवी अरुणा राय, डीईओ संजय तोमर, अंकुर शर्मा सहित अभिभावक उपस्थित थे. अतिथियों ने अपने संबोधन में एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल को एक राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय शिक्षा ब्रांड बताते हुए कहा कि एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल शहर का एकमात्र ऐसा विद्यालय है, जिसका शैक्षणिक कॉन्सेप्ट पूर्णत: नया, आधुनिक और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर आधारित है.अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, आधुनिक सोच और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में नई संभावनाएं प्राप्त होंगी. कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ.
एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल का शुभारंभ
