अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प को रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500% टैरिफ लगाने के लिए सीनेट की अनुमति जरूरी नहीं है।
अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने के लिए सीनेट की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कदम का मुख्य लक्ष्य इस बार चीन है, न कि भारत।
बेसेंट ने दावा किया कि ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने रूस से तेल की खरीद बंद कर दी है। उनका कहना था कि अमेरिका की सख्त व्यापार नीति के कारण भारत ने अपने आयात में बदलाव किया और अब रूस से तेल खरीद पूरी तरह रोक दी है।
