तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दमोह। जिले की जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष बागरी का दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। युवा और सक्रिय अधिकारी के अचानक चले जाने पर कोई यकीन नहीं कर पा रहे है। बताया जा रहा है कि मूलतः जबलपुर निवासी मनीष बागरी को देर रात करीब 2 बजे तेंदूखेड़ा अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्तमान में उनका पार्थिव शरीर तेंदूखेड़ा अस्पताल में रखा गया है। अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

.....

Next Post

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने पर हुआ सहमत, दोहा वार्ता से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें गिरीं

Wed Jul 1 , 2026
वाशिंगटन | कतर की राजधानी दोहा में होने वाली कूटनीतिक वार्ता से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित न करने पर सहमत हो गया है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका […]

You May Like