रूस ने यूक्रेन के छह ड्रोन को मार गिराया

मास्को, 07 जुलाई (वार्ता) रूसी वायु रक्षा बलों ने सोमवार मास्को पर हमला करने की कोशिश कर रहे छह यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।

मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि आपातकालीन सेवाओं के विशेषज्ञ दुर्घटनास्थल पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “पिछले महीनों में मास्को को लक्षित करके हजारों ड्रोन छोड़े गये हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही मास्को तक पहुंचने में कामयाब रहे। कोई गंभीर क्षति नहीं हुई है।”

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन द्वारा एक-दूसरे पर हमला करने के लिए ड्रोन का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।

Next Post

'बम बम भोले' के जयकारों के साथ 8605 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का छठा जत्था जम्मू से रवाना

Mon Jul 7 , 2025
जम्मू, 07 जुलाई (वार्ता) ‘बम बम भोले’ के जयकारों के साथ श्री अमरनाथ यात्रा के 8605 तीर्थयात्रियों का छठा जत्था सोमवार सुबह भगवती नगर स्थित यात्री निवास से दक्षिण कश्मीर हिमालय में पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीर्थयात्री 372 वाहनों के बेड़े में […]

You May Like