कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा होगी शुरु

जबलपुर: डुमना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा शुरु होने जा रही है। एलायंस एयर की ओर से जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त की शुरुआत से यह सेवा सप्ताह में 3 दिन उपलब्ध होगी। सांसद आशीष दुबे के प्रयासों से नागरिक उड्डयन मंत्रालय की स्वीकृति के बाद इस रूट को हरी झंडी मिली है। एटीआर-72 विमान हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अपनी सेवाएं देगा।

विमान सुबह 7:05 बजे कोलकाता से चलकर 9:35 बजे जबलपुर पहुंचेगा और सुबह 10 बजे वापस कोलकाता के लिए रवाना होगा। सीधी उड़ान से महाकौशल क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों, मरीजों और पर्यटकों को सफर में काफी आसानी होगी। लंबी दूरी की यात्रा अब कम समय में पूरी होगी और बार-बार होने वाले स्टॉपओवर की समस्या खत्म हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जल्द ही टिकट बुकिंग ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
व्यापार पकड़ेगा रफ्तार
सीधी हवाई सेवा शुरु होने से जबलपुर के औद्योगिक और व्यापारिक माहौल को नई दिशा मिलेगी। यह कनेक्टिविटी पूर्वी भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।जबलपुर का बांग्लाभाषी समुदाय इस नई सुविधा को लेकर काफी उत्साहित है क्योंकि इससे सांस्कृतिक और व्यापारिक संपर्क और अधिक सुदृढ़ होंगे। यह सेवा इलाज और पढ़ाई के लिए कोलकाता जाने वाले लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यात्रा के समय में होने वाली बचत सीधे तौर पर क्षेत्र के विकास में सहायक सिद्ध होगी। स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन उद्योग को भी नई संजीवनी मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

Next Post

मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, जाम में फंस रहे सैकड़ों वाहन

Mon Jul 13 , 2026
जबलपुर: शहर के व्यस्त रद्दी चौकी–घमापुर मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम अब रोज़मर्रा की समस्या बन चुका है। सड़क पर निजी बसों का बीच रास्ते में रुककर सवारी बैठाना-उतारना, ई-रिक्शाओं की अव्यवस्थित आवाजाही और बढ़ते वाहनों का दबाव लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। स्थिति यह […]

You May Like