भिण्ड: मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में जिले में 2.14 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नामों की प्रविष्टियों में विसंगतियां सामने आने के बाद नोटिस जारी कर जरूरी दस्तावेज मांगे गए। हालांकि नोटिस दो लाख 25 हजार 917 को जारी होने थे।सर्वाधिक 57 हजार 554 मतदताओं को भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज मांगे गए। हालांकि यहां अभी भी 71 नोटिस वितरण को शेष बचे हैं। जो नोटिस जारी हुए उनमें से 52 हजार 969 में सुनवाई का कार्य पूरा हो चुका है।
जो लक्ष्य का 92.0& प्रतिशत है। दूसरे स्थान पर मेहगांव में सबसे ज्यादा 48 हजार 697 नोटिस तैयार कर सभी का वितरण कराया जा चुका है, जिनमें से 48 हजार &61 में सुनवाई हो चुकी है, जो लक्ष्य का 99.&1 प्रतिशत हैं। जकि गोहद में &5 हजार 895 नोटिस जारी किए गए और सभी में सुनवाई का कार्य पूरा हो चुका है। लहार में सर्वाधिक 141 नोटिस वितरण होना लंबित है। छह हजार 212 नोटिस में मतदाता तय तारीख को सुनवाई में नहीं आए और एक हजार 725 को सुनवाई का अन्य मौका दिया गया है। इस प्रकार आठ हजार 928 मतदाताओं के मामले में सुनवाई ईआरओ स्तर पर लंबित है।
18 हजार से ज्यादा आए फॉर्म नंबर छह
एसआईआर के दौरान 18 हजार लोगों ने फॉर्म नंबर छह भरे, जिनमें से 800 को स्वीकार किया गया। 1250 को अस्वीकार किया गया। जबकि फॉर्म नंबर सात के कुल आवेदन 2459 प्राप्त हुए, जिनमें से प्रक्रिया में 954 हैं और 25 को स्वीकार किया जा चुका है। 1120 में ई-रोल अपडेट किया गया है। इसी प्रकार फॉर्म संख्या आठ के कुल नौ हजार 59 आवेदन मिले। जिसमें ने 176 को प्रक्रिया में नहीं लिया गया। 1909 को प्रक्रिया में लिया गया।
