आंदोलन से हाईवे जाम, रेलवे पुल से निकले बाइक सवार

श्योपुर। सड़क सुविधा को तरस रहे पांच गांवों के सैकड़ों लोगों ने सलापुरा नहर पर चक्काजाम कर दिया। इससे श्योपुर-पाली हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। कलेक्टर की गाड़ी भी जाम में फंस गई। स्कूली बच्चों की वैन, यात्री बसें, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम के आश्वासन पर दोपहर 2 बजे जाम समाप्त हुआ । चक्काजाम के दौरान बड़ी संख्या में बाइक सवार चंबल नहर पर नैरोगेज रेल पुल से होकर श्योपुर पहुंचे। सैकड़ों लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेल पुल पार किया। करीब दो घंटे तक रेलवे पुल से खतरे से भरा यह सफर जारी रहा।

Next Post

सिविल अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के निर्देश

Thu Aug 7 , 2025
बागली। सिविल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बेक ने एलटीटी कैंप की जानकारी ली और जनसंख्या नियंत्रण अभियान के तहत अधिक योग्य दंपतियों को सेवा देने के निर्देश दिए। अस्पताल के वार्डों, प्रसव पूर्व जांच, हाई रिस्क प्रबंधन और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई। […]

You May Like