
बागली। सिविल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बेक ने एलटीटी कैंप की जानकारी ली और जनसंख्या नियंत्रण अभियान के तहत अधिक योग्य दंपतियों को सेवा देने के निर्देश दिए। अस्पताल के वार्डों, प्रसव पूर्व जांच, हाई रिस्क प्रबंधन और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई। सुरक्षित मातृत्व योजना, दस्तक अभियान और आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति देखी गई। निरीक्षण में बीएमओ डॉ. हेमंत पटेल सहित चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा।
