चांदी का आयात शुल्क मूल्य 355 डॉलर घटा

नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम घटने से सरकार ने सफेद धातु के आयात शुल्क मूल्य में मंगलवार को 355 डॉलर प्रति किलोग्राम की कटौती की।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में चांदी का आयात शुल्क मूल्य घटाकर 2,455 डॉलर प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। इससे पहले 15 मई को इसमें 207 डॉलर की वृद्धि की गयी थी।

आयात शुल्क मूल्य वह कीमत है जिसके आधार पर चुनिंदा वस्तुओं पर सीमा शुल्क लगाया जाता है। इनमें सोने-चांदी समेत ऐसी वस्तुओं को शामिल किया जाता है जिनकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार बदलती रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार हर पखवाड़े उनका आयात शुल्क मूल्य जारी करती है। हालांकि कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव की स्थिति में एक पखवाड़ा पूरा होने से पहले भी नयी दरें अधिसूचित की जा सकती है।

आज जारी अधिसूचना में सोने का आयात शुल्क मूल्य 1,508 डॉलर प्रति दस ग्राम पर स्थिर रखा गया है। इससे पहले 15 मई को इसमें 52 डॉलर की वृद्धि की गयी थी।

 

Next Post

भू-राजनीतिक जोखिमों से सुधारों को तेज करने का अवसर भी मिला है: पीयूष गोयल

Tue May 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत विश्व की मौजूदा भू -राजनीति से जुड़े जोखिमों को अवसर में बदलने की क्षमता रखता है और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में हो रहे बदलावों से उत्पन्न अवसरों का लाभ उठाने की तैयारी में […]

You May Like