ग्राम पंचायत बंजारी में चबूतरा निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

सरई:जनपद पंचायत देवसर की ग्राम पंचायत बंजारी में हाल ही में कराए गए सार्वजनिक चबूतरा निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पंचायत भवन के समीप निर्मित चबूतरे की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और गुणवत्ता की समीक्षा करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ समय बाद ही चबूतरे के कुछ हिस्सों में क्षति के संकेत दिखाई देने लगे हैं। इससे निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पंचायत भवन के पास तथा गोवानी चउरा के निकट लगभग 1.35 लाख रुपये की लागत से दो चबूतरे बनाए गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उनका यह भी कहना है कि निर्माण के बाद रखरखाव और आवश्यक तराई जैसे कार्यों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए था।इधर, पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर भी कुछ ग्रामीणों ने असंतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि पंचायत कार्यालय नियमित रूप से संचालित नहीं होने के कारण लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है।

Next Post

जलजीवन मिशन में 350 गांवों में धीमी गति से चल रहे काम की समीक्षा: समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Sun May 31 , 2026
दमोह: मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल ने रविवार को दमोह के जटाशंकर स्थित कार्यालय में जलजीवन मिशन योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में योजना से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदारों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। राज्यमंत्री श्री पटेल ने सीतानगर और पंचमनगर परियोजनाओं से पेयजल योजना के […]

You May Like