जल संचय जन भागीदारी अभियान की शुरूआत हुयी उज्जैन में

जल संचय जन भागीदारी अभियान की शुरूआत हुयी उज्जैन में

उज्जैन, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि “जल संचय-जन-भागीदारी अभियान” की आज मध्यप्रदेश के उज्जैन में शुरूआत हुयी है। खजुराहो, सागर और रीवा में इस अभियान की शुरूआत पहले ही हो चुकी है।

डॉ यादव और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने यहां इंजीनियरिंग कॉलेज में जल संचय-जन-भागीदारी अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि युवा शक्ति को अभियान से जोड़ने का मकसद है कि युवा प्रकृति और पर्यावरण के महत्व को समझें। जल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि गांव का पानी गांव में रहे और तालाबों का जल तालाब में संचित हो। वर्षा जल को भी व्यर्थ में बहने से रोकने के लिए यह प्रयास सराहनीय है। केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल ने भी इस अवसर पर संबोधित किया और अभियान के बारे में बताया।

कार्यक्रम के आरंभ में भूमिपूजन किया गया। अभियान में जगह-जगह बोरिंग मशीन से ड्रिल करके गड्ढे किए जाएंगे। इन गड्ढ़ों के मार्फत वर्षा जल को भू-गर्भ में संग्रहीत एवं संरक्षित किया जाएगा। इससे आसपास के जल स्रोतों में जल स्तर बढ़ेगा। साथ ही जल भंडारण क्षमता में भी वृद्धि होगी।

Next Post

यादव और पाटिल ने किया सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी परियोजना का भूमिपूजन

Tue Jan 14 , 2025
उज्जैन, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ में श्रद्धालु क्षिप्रा जल से स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही राज्य में विकास के कार्य लगातार जारी रहेंगे। डॉ. यादव ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. […]

You May Like