
पत्रकारवार्ता में मथियास ने आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगाये कई आरोप
महेश राठौर
झाबुआ। रविवार को मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें झाबुआ के पार्षद एवं आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष विनय भाबोर के साथ आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश सचिव मथियास भूरिया भी विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान मथियास भूरिया और विनय भाबोर ने बताया कि मप्र आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले भागोरिया उत्सव के तहत ढोल प्रतियोगिता का आयोजन झाबुआ जिला मुख्यालय पर किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने वाले प्रतियोगियों का पंजीयन कर उनको प्रतियोगिता में शामिल होने के अवसर प्रदान करने के साथ ही प्रतियोगियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। इस दौरान मथियास ने कहा कि इस प्रतियोगिता को रोकने का काम कुछ राजनैतिक लोग कर रहे है, लेकिन वे कामयाब नही होगे। मथियास ने झाबुआ विधायक एवं नवनियुक्त आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कई तरह के आरोप भी लगाये और आगामी विधानसभा चुनाव लडने के संकेत भी दिये।
पुरातन संस्कृति को फिर चलन में लाना है
संगठन के जिलाध्यक्ष विनय भाबोर ने बताया कि 28 फरवरी को ढोल मांदल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आदिवासी संगीत संस्कृति को बढावा देने के लिए आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता के पीछे यह उद्देश्य है कि वर्तमान पीढी समाज की इस परंपरा को भुलते हुए डीजे की और बढ रही है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से पुरानत आदिवासी संस्कृति को फिर से चलन में लाने का संदेश दिया जायेगा। मथियास भूरिया ने कहा कि समाज की शादियों व अन्य कार्यक्रमों में डीजे के उपयोग होने से व्यक्ति कर्ज में डुब जाता है, ढोल मांदल आदिवासी समाज की पहचान के साथ उल्लास का प्रतिक है। उन्होने आगे कहा कि वर्तमान समय में दहेज, दापा, दारू और डीजे पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अभियान चला रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से भी प्रशासन के इस अभियान को मजबूत किया जायेगा। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बस स्टेंड हेतु जिला प्रशासन से स्वीकृति मांगी गई है। मथियास ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा की है और कहा कि इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया जायेगा। इस आयोजन के माध्यम से समाज की बुराईयों को दुर करने के प्रयास करेगे।
तीन पुरस्कारो के अलावा सांत्वना पुरस्कार
मथियास ने बताया की ढोल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतियागियों का पंजीयन किया जायेगा और उन्हें ढोल बजाने के बारी-बारी से अवसर प्रदान किये जायेगे। बेहतर ढोल बजाने वाले प्रतियोगियों के चयन के लिए निर्णायक दल भी बनाया जायेगा, जो बेहतर ढोल बजाने वाले प्रतियोगियों का चयन करेगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपये मप्र आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रूपये परिषद के प्रदेश सचिव मथियास भूरिया एवं तृतीय पुरस्कार 5 हजार 100 रूपये परिषद के जिलाध्यक्ष विनय भाबोर द्वारा प्रदान किये जायेगे। वही ढोल प्रतियोगीता में शामिल होने वाले प्रतियोगियों को भी 500 रूपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार प्रसार के साथ ही गांव, फलियों में समाजजनों को आयोजन की जानकारी देकर सम्मिलित होने का न्यौता दिया जा रहा है।
झाबुआ विधायक पर लगाये कई आरोप
लंबे समय से सत्ता से वंचित कांग्रेस के दिन फिरने का नाम नही ले रहे है। कांग्रेस में आपसी फूट साफ दिखाई दे रही है। जिसका असर कार्यकर्ताओं के मनोबल पर पडता दिख रहा है। निष्कासित राणापुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं वर्तमान में मप्र आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश सचिव मथियास भूरिया ने पत्रकारवार्ता में झाबुआ विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा विक्रांत भूरिया पर संक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लगाते हुए भविष्य में स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर स्वयं के चुनाव लडने के संकेत दिये है। मथियास ने कहा कि झाबुआ विधायक असुरक्षा भाव से ग्रस्त है, इसलिए सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढने देना नही चाहते, वे चापलुसों को आगे बढाते हैं। मथियास ने आरोप लगाया कि झाबुआ विधायक विधायक निधि का उपयोग अपने वालों को रेवडी बाटने में करते है और वास्तविक जरूरतमंद वंिचत रह जाते है। यदी इस कार्य में सुधार नही होगा है, तो परिषद विधायक कार्यालय का घेराव करेगी। मथियास ने आगे कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद भी आदिवासी वर्ग से नही होने पर निराशा है। उन्होने कांग्रेस के कई आदिवासी युवाओं के नाम लेते हुए कहा कि उन्हें आगे बढने से रोका जा रहा है, जिसके परिणाम आने वाले समय में सबके सामने होगे। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
23 झाबुआ-1- पत्रकारवार्ता को संबोधित करते मथियास भूरिया
