नदी में लापता व्यक्ति का नहीं मिला सुराग

सतना : जिले के उचेहरा क्षेत्र में शनिवार को सन्यासी घाट पर नदी में तैरने के दौरान लापता हुए व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला. जिसे देखते हुए परिजनों द्वारा रविवार को थाने में घटना की लिखित सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की.उचेहरा के वार्ड क्र. 6 निवासी 47 वर्षीय अजय शुक्ला शनिवार को वार्ड क्र. 8 निवासी राहुल ताम्रकार उर्फ शिकंजा के साथ सन्यासी गौहल्ला के घाट पर गए हुए थे. दोनों लोग घाट पर बैठे हुए थे कि अजय ने अचानक नदी में छलांग लगा दी.

अजय को नदी में तैरता देख राहुल भी पानी में कूद गए. कुछ दूर जाने के बाद राहुल वापस लौट आए. लेकिन नौगजा बाबा की पुलिया तक दिखने के बाद अजय अचानक गायब हो गए. चूंकि अजय तैरना जानते थे इसलिए परिजनों को लगर रहा था कि वे वापस आ जाएंगे. लेकिन एक दिन बीत जाने के बावजूद भी जब वे वापस नहीं लौटे तो अजय के भाई रजनीश शुक्ला द्वारा घटना की लिखित सूचना उचेहरा थाने में दी गई. लिखित सूचना देने के साथ ही परिजनों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की गई है.

Next Post

ब्रिटेन की आरएएफ फेयरफोर्ड हवाईअड्डे के पास हुई घटना में ईरान से संभावित लिंक की कर रही है जांच

Mon Sep 28 , 2026
लंदन 28 सितंबर (वार्ता) ब्रिटेन की आतंकवाद विरोधी पुलिस (आरएएफ) फेयरफोर्ड हवाईअड्डे के पास हुई एक घटना के सिलसिले में हिरासत में लिए गए लोगों के ईरान से संभावित लिंक की जांच कर रही है, हालांकि ऐसे किसी संपर्क का कोई सबूत पेश नहीं किया गया है। स्काई न्यूज़ ने […]

You May Like