शातिर बदमाश लोड कट्टे के साथ गिरफ्तार

जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने एक आदतन अपराधी को अवैध हथियार के साथ दबोच लिया है। आरोपी मरघटाई कब्रिस्तान के पास एक गुंबद के नीचे लोड देशी कट्टा लेकर किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने या हथियार बेचने की फिराक में खड़ा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से हथियार जब्त कर लिया है।

हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि सूचना मिली कि मरघटाई के आगे कब्रिस्तान में बनी गुम्बद जैसी जगह पर खड़े हारून राईन (23), पिता मोहम्मद युनुस निवासी चांदनी चौक, सुलेमानी मस्जिद के सामने वाली गली, हनुमानताल को घेराबंदी कर दबोचा गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसकी कमर में पीछे एक देशी कट्टा खोंसा हुआ मिला। पुलिस ने जब कट्टे को चेक किया, तो उसके चैंबर में एक जिंदा कारतूस पहले से लोड था। पुलिस ने हथियार और कारतूस को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी हारून राईन शातिर और अपराधी प्रवृत्ति का है। उसने महज चार दिन पहले, यानी 13 जून 2026 को हनुमानताल थाना क्षेत्र में दो और गोहलपुर थाना क्षेत्र में मारपीट की एक घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ पूर्व से अवैध वसूली और मारपीट सहित 5 गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वह यह देशी कट्टा और कारतूस कहां से और किससे खरीदकर लाया था।

Next Post

एरियर्स की राशि निकलवाने के बदले 2500 रुपए रिश्वत लेते एकाउंटेंट गिरफ्तार

Thu Jun 18 , 2026
सागर। लोकायुक्त पुलिस ने सागर में रिश्वत लेते हुए एक महिला कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला गांधाली कदम, जो मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सागर की अध्यक्ष भी हैं और सांदिपनी स्कूल सागर में एकाउंटेंट के पद पर पदस्थ हैं, पर शिक्षक से एरियर्स की […]

You May Like