अटलजी के पैतृक निवास पर जाएंगे अमित शाह, कलेक्टर एवं एसएसपी ने लिया जायजा

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कमल सिंह का बाग शिंदे की छावनी स्थित पैतृक निवास पर भी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जाएंगे। अमित शाह व डॉ. यादव 25 दिसम्बर को “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट-2025” में शामिल होने ग्वालियर आ रहे हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को ध्यान में रखकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सोमवार को कमल सिंह का बाग स्थित अटल जी के निवास का अवलोकन किया। उन्होंने शिंदे की छावनी से उनके निवास तक के पहुँच मार्ग व पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिविशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा व स्थानीय निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें। इस अवसर पर निगम आयुक्त संघ प्रिय, एमपी आईडीसी की प्रबंध निदेशक अनीशा श्रीवास्तव एवं एडीएम सीबी प्रसाद उनके साथ थे। जिस घर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना बचपन बिताया था। उस घर को अटलजी ने शिक्षा के लिये समर्पित कर दिया था। अटलजी ने इस घर को अपने पिता स्व. पं. कृष्ण बिहारी वाजपेयी की स्मृति में कम्प्यूटर शिक्षा केन्द्र के ट्रस्ट के रूप में समर्पित कर दिया था। यहां पर वर्तमान में पुस्तकालय व कम्प्यूटर शिक्षा केन्द्र संचालित है।

Next Post

डीजेटी माइक्रोफाइनेंस ने जुटाई 130 करोड़ की पूंजी

Mon Dec 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) छोटे ऋण देने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी-एमएफआई) डीजेटी माइक्रोफाइनेंस ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से 130 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई है। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह रणनीतिक कदम कंपनी की विस्तार योजनाओं […]

You May Like