जलजीवन मिशन में 350 गांवों में धीमी गति से चल रहे काम की समीक्षा: समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश

दमोह: मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल ने रविवार को दमोह के जटाशंकर स्थित कार्यालय में जलजीवन मिशन योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में योजना से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदारों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। राज्यमंत्री श्री पटेल ने सीतानगर और पंचमनगर परियोजनाओं से पेयजल योजना के सुचारू क्रियान्वयन, कार्य पूर्ण न होने के कारणों और योजना में हो रही देरी की समीक्षा की।

राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि पथरिया, बटियागढ़, हटा सहित क्षेत्र के 350 गांवों में योजना से जलापूर्ति होनी है। लेकिन कल निरीक्षण में कार्य की गति अत्यंत धीमी पाई गई। योजना में देरी से जनता को परेशानी हो रही है। बैठक में बताया गया कि भुगतान न होने के कारण योजना का कार्य रुका हुआ है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ताकि समय सीमा में कार्य पूर्ण हो सके। राज्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि काम में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी।

Next Post

इजरायली सेना ने लेबनान के बोफोर्ट किले पर कब्जा किया

Sun May 31 , 2026
तेल अवीव/बेरुत:इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में अपनी सैन्य कार्रवाई तेज करते हुए लितानी नदी पार कर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण ‘बोफोर्ट किले’ पर कब्जा कर लिया है।इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सोशल मीडिया पर इस कामयाबी को एक बड़ी ‘रणनीतिक’ जीत बताया और कहा, “यह गालिली (उत्तरी […]

You May Like