
भोपाल।कोलार पुलिस ने क्षेत्र में चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली है. पुलिस का कहना है कि जल्त ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. पहली घटना 12 सितबंर को फरियादिया तरूणा रघुवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. तरुणा ने पुलिस को बताया कि जब वह अपनी स्कूटी से डी-मार्ट की ओर से अपने इंगलिश विला, कजलीखेड़ा स्थित घर जा रही थी. उसी समय शाम लगभग 9.15 बजे बैरागढ़ चीचली बिजली स्टेशन के पास पीछे से मोटरसायकल सवार दो लड़के फरियादिया की सोने की चैन झपटकर ले गये. दूसरी घटना 8 अक्टूबर को फरियादिया प्रिया जैन ने दर्ज कराई. प्रिया ने बताया कि वह अपनी सांस के साथ अपनी स्कूटी से अपने प्रियंका नगर स्थित घर से मंदाकिनी चौराहा कोलार जा रही थी. उसी समय शाम लगभग 6.15 बजे इंडियन पैट्रोल पंप के पास पीछे से मोटरसायकल सवार दो लड़के फरियादिया की सोने की चैन झपटकर ले गये. दोनों मामलों में चेन झपटमारी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुये. थाना कोलार रोड़ मे विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यो एवं सूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने दोनों घटनाओं के चैन स्नेचर की पहचान मैदा मिल रोड़ निवासी जीशान, अल्फेस, आहत शेख और इनके अन्य साथी के रूप मे की. चेन स्नेचर के संभावित ठिकानो पर लगातार दबिश दी जा रही है. चेन स्नेचर लागातर अपना पता बदल रहे है. जिस कारण उन्हे गिरफ्तार किये जाने मे सफलता नहीं मिली है. चेन स्नेचर का पूर्व अपराधिक रिकार्ड है. पुलिस का कहना है कि चेन स्नेचर की पहचान कर ली गई है. शीघ्र ही उन्हे गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली जायेगी.
