मेट्रो अनुमति की सीमा समाप्त, नए सिरे से लेना होगी अनुमति

इंदौर: मेट्रो दूसरे चरण का लोकार्पण नहीं हो सका और अनुमति के तीन महीने के समय सीमा समाप्त हो गई. अब एमपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को नए सिरे से अनुमति की प्रक्रिया करना होगी.मेट्रो रेल के दूसरे चरण का लोकार्पण राजनीतिक खींचतान में नहीं हो सका और इसका परिणाम यह है कि 24 जून को दिल्ली से जारी अनुमति की सीमा समाप्त हो गई. मेट्रो रेल दूसरे चरण के संचालन हेतु सीएमआरएस से 24 मार्च को व्यवसायिक संचालन की अनुमति मिल गई थी. 24 जून को अनुमति के तीन महीने पूरे हो चुके है.

इसके बावजूद मेट्रो रेल के दूसरे चरण सुपर कॉरिडोर 3 से मालवीय नगर चौराहे तक यात्री संचालन शुरू नहीं हो पाया है और समय सीमा खत्म हो गई. सूत्रों के अनुसार मेट्रो रेल के दूसरे चरण का लोकार्पण के लिए दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम तय होना है. लोकार्पण कार्यक्रम तय नहीं होने से आम जनता को घनी आबादी में डाली गई मेट्रो रेल का फायदा नहीं मिल पा रहा है.

दूसरा चरण में मेट्रो यात्रियों की भारी संख्या मिलने की उम्मीद है, मगर राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के चलते दिल्ली से जारी तीन माह की समय सीमा खत्म होने से अब एमपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को दोबारा अनुमति की प्रक्रिया करना पड़ेगी. हालांकि यह ज्यादा लंबी नहीं है, लेकिन अनुमति की प्रक्रिया किए बगैर दूसरे चरण का संचालन नहीं किया जा सकता है.

Next Post

पार्षद की शिकायत पर नाली के भीतर उतरे सीएमओ, ठेकेदार को नोटिस जारी; जांच शुरू

Fri Jun 26 , 2026
मुलताई। नगर के भगतसिंह वार्ड में ठेकेदार द्वारा किए जा रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमितता एवं गुणवत्ता हीन कार्यों को लेकर वार्ड पार्षद वर्षा गढ़ेकर द्वारा लगाए गए आरोपो के बाद नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान […]

You May Like