एमपीएमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं को किया दोषमुक्त

भोपाल।कांग्रेस पार्टी के 9 बड़े नेताओं को एमपीएमएलए कोर्ट ने गुरूवार को दोषमुक्त कर दिया. विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए ने हल्ला बोल आंदोलन के आरोपी नेताओं को पर बडा निर्णय सुनाया है. कांग्रेस नेता पी.सी. शर्मा, रईसा मलिक, निदा खान, मीना यादव, योगेन्द्र उर्फ गुड्डू, संतोष कंसाना, विभा पटेल, पल्लवी राज सक्सेना, दीप्ति सिंह को भारतीय दण्ड विधान की धारा 147, 332, 353 के आरोप से दोषमुक्त कर दिया गया है.

जानकारी के 18 अप्रैल 2016 को स्व. मांडवी चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोशनपुरा जवाहर भवन पर हल्ला बोल का आंदोलन किया गया था, जिसकी अनुमति मात्र 11 से 3 बजे तक थी.

उसके पश्चात सभी आरोपीगण आम रोड से प्रतिबंधित क्षेत्र मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने लगे, जिन्हें बाणगंगा चौराहे पर पहुंचकर रोका गया, जिसमें सारिका जैन प्रभारी सूखी सेवनियों एवं अन्य आरक्षकों को चोटें चौटें आई थी.

विभा पटेल, रईसा मलिक एवं मीना यादव की ओर से न्यायालय के समक्ष संजय गुप्ता एडवोकेट द्वारा तर्क दिया गया कि किसी भी फरियादी द्वारा यह नहीं बताया गया है कि किसके द्वारा चूड़ी का गुच्छा फेंका गया था एवं किसके द्वारा चूड़ी के गुच्छे से उन्हें चोट आई थी.

प्रकरण के लंबित रहने के दौरान नेत्री मांडवी चौहान का स्वर्गवास न्यायालय द्वारा समस्त परिस्थितियों को देखते हुये एवं गवाहाँ के बयान को देखते हुये सभी नेताओं को आरोप से दोषमुक्त कर दिया. प्रकरण में संजय गुप्ता, सैवद साजिद अली एवं अन्य अधिवक्ताओं ने पैरवी की.

कांग्रेस पार्टी के 9 बड़े नेताओं को एमपीएमएलए कोर्ट ने दोष मुक्त किया है. इनमें नेत्री मांडवी चौहान का स्वर्गवास हो चुका है.

संजय गुप्ता, एडवोकेट

Next Post

जानलेवा हमला कर लूट करने वाले बदमाश पकड़ाए

Thu Oct 9 , 2025
भोपाल।थाना कोतवाली पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला और लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 अक्टूब को फरियादी सुदेश चौहान उम्र 38 साल निवासी […]

You May Like