जानलेवा हमला कर लूट करने वाले बदमाश पकड़ाए

भोपाल।थाना कोतवाली पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला और लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 अक्टूब को फरियादी सुदेश चौहान उम्र 38 साल निवासी रातीबड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह प्राईवेट नौकरी करता है. इसी दिन दोपहर के 3 बजे जब वह नव दुर्गा झांकी देखने गया था. इसी दौरान पुराना कबाड़खाना वाली गली में दो व्यक्ति चहरे पर नकाब लगाये एक बदमाश ने सुदेश की पीठ पर छुरी मारी. दूसरे आरोपी ने भी इसी दौरान सुदेश के बांये पैर पर छुरी मारी और एक व्यक्ति ने सुदेश के गले से सोने की चैन जो लगभग 22 ग्राम की थी और उसमें 1 ग्राम की शिवलिंग की पिण्डी की लौकेट था. उसे गले से छीना और उनका मोबाइल भी छीन लिया था. मौके का फायदा उठा कर नकाब पहने बदमाश वहां से भागने में भी सफल हो गए थे.

पुलिस ने घटना के बाद से आरोपियों की तलाश करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों से अपराध की घटना सहित अन्य मामलो में पूछताछ की जा रही है. आरोपियो की पहचान निखिल बंसल उम्र 19 साल, रितिक श्रीवास्तव उम्र 18 साल, संजेश धाकड उम्र 18 साल, शिवा वासुदेव उम्र 19 साल के रुप में की गई है. सभी आरोपी थाना छोला मंदिर के रहवासी है.

Next Post

निवेशक से कंपनी ने की 35.75 करोड़ की धोखाधड़ी ,ईओडब्लू ने दिलीप गुप्ता के खिलाफ की कार्रवाई 

Thu Oct 9 , 2025
भोपाल। ईओडब्लू ने निवेशक से 35.75 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज किया है. धोखाधड़ी के आरोप में दिलीप गुप्ता और उसकी कंपनीयों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है. आरोप है कि गुप्ता की कंपनी ने 10 रूपये के शेयर को फर्जी तरीके से 12,972/- रूपये का बनाकर […]

You May Like