गोविंदा गुप्ता बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन ने संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत जिला मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, इंदौर संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत तथा जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया की सहमति एवं अनुशंसा से विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी का “जिला मीडिया प्रभारी” तथा आशुतोष ओझा को “सह मीडिया प्रभारी” नियुक्त किया गया है।

 

गोविंदा गुप्ता वर्तमान में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के विधायक प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही वे कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान द्वारा जनहित में संचालित “मंत्री-सांसद हेल्पलाइन” के रतलाम, झाबुआ एवं आलीराजपुर जिलों के प्रभारी का दायित्व भी संभाल रहे हैं। जनसमस्याओं के निराकरण एवं आमजन की सहायता के क्षेत्र में उनके कार्यों को संगठन और जनता के बीच विशेष पहचान मिली है। वही संगठन में गोविंदा गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे। पार्टी के विभिन्न अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

इस संगठनात्मक नियुक्ति के बाद कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया, जिला महामंत्री मोंटू शाह, रिंकेश तंवर, राजू मुवेल सहित समस्त जिला पदाधिकारीयो, मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने गोविंदा गुप्ता एवं आशुतोष ओझा को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिला स्तर पर पार्टी की मीडिया गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा।

Next Post

कुआं में मिला वृद्ध का शव

Sat Jun 13 , 2026
दतिया। मानसिंह यादव नामक वृद्ध का शव मिला है। उदगुंवा में पेट्रोल पम्प के पीछे स्थित कुआं में उनका शव मिला। पलोथर गांव के रहने वाले मृतक मान सिंह यादव की मौत की जांच के लिए मौके पर पहुंची जिगना पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। Facebook […]

You May Like