
जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत ग्राम बींझा जंगल में बुधवार को मिले नर कंकाल की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान सत्येंद्र उईके 19 वर्षीय निवासी घुंसौर के रूप में हुई है, मृतक 15 अगस्त से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। अब पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मौत कैसे और किन परिस्थितियों मेें हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
