ग्रामीणों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 30 घायल

सीहोर। इछावर क्षेत्र में झरखेड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में करीब 30 ग्रामीण घायल हो गए. सभी हरसपुर में आयोजित रसोई कार्यक्रम से शामिल होकर अपने गांव पालखेड़ी लौट रहे थे. घायलों को तत्काल इछावर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार इछावर क्षेत्र के पालखेड़ी गांव के करीब 30 ग्रामीण हरसपुर में आयोजित रसोई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान झरखेड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. वाहन पलटते ही उसमें सवार ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग ट्रॉली के नीचे और सड़क पर गिरकर घायल हो गए.
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों की मदद शुरू की. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. सभी घायलों को एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों की मदद से इछावर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. चिकित्सकों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के चलते चालक का ट्रैक्टर पर से नियंत्रण हटना हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा. ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाए जाने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है. मामले में एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया और उपचार उपलब्ध कराया.

.....

Next Post

प्राधिकरण के स्वत्व की भूमि का अध्यक्ष भदौरिया ने किया निरीक्षण* *भूमि पर समुचित विकास कार्य कर जनोपयोगी योजना बनाने के निर्देश*

Mon Nov 16 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण की चिरवाई नाके के समीप सर्वे क्रमांक 62/1 पर स्थित भूमि का प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदौरिया ने आज अपरान्ह अधिकारियों के दल के साथ निरीक्षण किया । निरीक्षण का प्रयोजन भूमि क्षेत्र को जन सामान्य के लिए उपयोगी योजना स्थल के रूप में विकसित करने […]

You May Like