
जबलपुर। कुंडम थानाक्षेत्र में नींद का झौंका आने से पिकअप पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक कुंडम निवासी बिष्णु कुशवाहा परिवार को लेकर पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीबी 5463 से शहपुरा में रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने गया था। करीब 1 बजे जब पिकअप से वे लोग वापस लौट रहे थे, तभी डिंडौरी रोड पर चालक को नींद का झौंका आ गया था। बिष्णु कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई।
