नपा परिषद: साधारण सम्मेलन आज, बस स्टैंड का नाम बदलेगा और कचरा संग्रहण की दरें बढ़ेंगी

गंजबासौदा: नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मेलन आज दोपहर 1 बजे नगर पालिका परिषद सभागृह में आयोजित किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव करेंगी. सम्मेलन में आधा दर्जन से अधिक प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिन पर पार्षदों की सहमति के बाद निर्णय लिए जाएंगे.बैठक में विशेष निधि से होने वाले निर्माण कार्यों पर चर्चा होगी.

इसके अलावा घर-घर कचरा संग्रहण, कचरा निष्पादन की व्यवस्था, निजी एजेंसी को ठेका देने और कचरा वसूली की दरों में संशोधन जैसे मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा. नगर के नए बस स्टैंड का नामकरण महाराणा प्रताप बस स्टैंड करने पर निर्णय लिया जा सकता है.साथ ही तीन वर्ष पूरे होने के बाद परिषद के कार्यकाल की समीक्षा होगी. विभिन्न वार्डों में हुए और लंबित निर्माण कार्यों, विधायक निधि से मिलने वाली राशि तथा गरीब बस्तियों के विकास कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी.

Next Post

गांव का बेटा : UPSC में 34 वीं रैंक लाकर कलेक्टर बने अभि जैन का नगर में भव्य स्वागत

Wed Aug 20 , 2025
बेगमगंज: तहसील के दूरस्थ गांव देहगवां के किसान और व्यापारी महेंद्र कुमार जैन के पुत्र अभि जैन ने 2024 की यूपीएससी परीक्षा में 34वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. कलेक्टर पद पर चयनित होने के बाद मंगलवार को उनके प्रथम नगर आगमन पर नगरवासियों ने जगह-जगह […]

You May Like