
खंडवा। दादाजी की नगरी खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति, खंडवा द्वारा पावन पुरषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली “नानी बाई का मायरा” कथा की तैयारियों को लेकर मातृशक्ति बैठक श्री गणेश गौशाला, खंडवा में संपन्न हुई। समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि अधिक मास में पूजा अर्चना देव दर्शन के साथ कथा सुनने का अलग महत्व हें, 18 में से पांच दिनों तक श्री गणेश गौशाला में वृंदावन की प्रसिद्ध प्रसिद्ध संत कृष्ण प्रिया जी नानी बाई का मेरा कथा गौ माता दादा जी एवं श्रद्धालुओं को अपने मुखारविंद से श्रवण कराएंगी समिति के संयोजक आशीष चटकेले ने बताया कि कथा को लेकर तैयारियां चल रही है साथ ही कथा स्थल का का भूमि पूजन भी हो चुका है। कथा में कथा में महिलाओं की भागीदारी के लिए कथा को लेकर मातृशक्ति की बैठक गणेश गौशाला में संपन्न हुई जिसमें प्रत्येक मातृशक्ति ने अपनी अपनी जवाबदारी कथा में देने की सहमति दर्ज की।
सुनील जैन ने बताया कि मातृ शक्ति की आयोजित बैठक में
समिति के आशीष चटकेले, रामचंद्र मोर्य, प्रवक्ता सुनील जैन, ममता बोरसे एवं भूपेंद्र सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मातृशक्ति की ओर से मनीषा पाटिल, रिंकू राठोर, रीना गुप्ता, सरिता महोदय, योगिता माहेश्वरी, अन्नपूर्णा तंवर, रुपाली गंगराड़े, सोनाली गंगराड़े, ज्योति वालांजकर, मोनिका शर्मा, प्राची टुटेजा, हर्षा ठाकुर, रक्षा प्रजापति, प्रियंका दिवान, दीप्ति थापक, दुर्गा चौहान, रागिनी कुमावत, रिया चौहान, भारती चटकेले, आशा सोनी, कंचन काकाणी, कविता मूंदडा, नीना राठी, धरा खंडेलवाल, नंदा पुरी, बसु अकोले, ममता सेन, जयश्री ठाकुर, संध्या पाण्डे, आराधना गीते, सुमन ओझा, केशर परदेसी, शारदा दूधे, नीमा सैनी, पिंकी दीक्षित, चंदा कपूर, कमला परदेशी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कथा का वाचन वृंदावन की सुप्रसिद्ध व्यास वक्ता परम पूज्य देवी कृष्णप्रिया दीदी जी की सुमधुर वाणी में होगा। उपस्थित बहनों ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए एवं तन मन धन से सहयोग का आश्वासन दिया।
समिति की ओर से योगिता माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरषोत्तम मास में यह कथा समाज में भक्ति एवं संस्कारों के प्रचार का माध्यम बनेगी। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण हेतु पधारने का आह्वान किया।
