तवा 100% भरा, नर्मदा उफान पर, बरगी के भी गेट खुले; निचले क्षेत्रों में अलर्ट 

इटारसी। मध्यप्रदेश के अनेक क्षेत्रों में बारिश का दौर है। नर्मदा के जलस्तर को प्रभावित करने वाले जबलपुर से नर्मदापुरम तक तीनों बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। नर्मदापुरम जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण आज नर्मदा नदी और सहायक जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, तवा और बरगी बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है, जिसके बाद सेठानी घाट पर जलस्तर बढ़ गया है।

जलाशयों की वर्तमान स्थिति

सेठानी घाट (नर्मदा नदी) : सेठानी घाट पर नर्मदा का जलस्तर 942.70 फीट दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान (967.00 फीट) से नीचे है। हालांकि, तवा और बरगी से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है।

तवा जलाशय : तवा बांध का जलस्तर अपने अधिकतम स्तर 1166.00 फीट को पार कर 1166.10 फीट पर पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए, बांध के तीन गेट 5-5 फीट खोले गए हैं, जिससे लगभग 26,034 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

बरगी जलाशय : बरगी बांध का जलस्तर 422.60 मीटर (लगभग 1386.48 फीट) है, जो इसके अधिकतम स्तर 422.76 मीटर (लगभग 1386.99 फीट) के करीब है। बांध के 5 गेट 1-1 मीटर तक खोल दिए गए हैं, जिससे लगभग 77,543 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

बारना जलाशय : बारना बांध का जलस्तर 348.56 मीटर (लगभग 1143.57 फीट) दर्ज किया गया है, जो इसके अधिकतम स्तर 348.55 मीटर (लगभग 1143.54 फीट) से थोड़ा अधिक है।

जिला प्रशासन ने नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में दिन भर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके। प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

नर्मदापुरम में वर्षा की स्थिति

नर्मदापुरम जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जल स्तर में वृद्धि हुई है। जिले की औसत वर्षा 18.6 मिमी दर्ज की गई है, जबकि इटारसी में सर्वाधिक 81.2 मिमी बारिश हुई है।

प्रमुख स्थानों पर वर्षा की स्थिति

इटारसी : 81.2 मिमी

सोहागपुर : 44.0 मिमी

सिवनी मालवा : 9.5 मिमी

नर्मदापुरम : 1.6 मिमी

पिपरिया : 4.8 मिमी

माखननगर : 6 मिमी

बनखेड़ी : 4.2 मिमी

पचमढ़ी : 8 मिमी

डोलरिया : 8 मिमी

तवा बांध 100 प्रशित भरा

भारी बारिश के कारण जिले के प्रमुख जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ गया है। तवा जलाशय, जिसका अधिकतम जलस्तर 1166.00 फीट है, आज 1166.10 फीट पर पहुंच गया है, जो इसकी कुल क्षमता का 100 प्रतिशत है। पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए, तवा बांध के तीन गेट 5-5 फीट खोले गए हैं। बांध में कुल पानी की आवक लगभग 19,429 क्यूसेक है जबकि गेट से लगभग 26,022 क्यूसेक और पावर हाउस से लगभग 3,673 क्यूसेक सहित तवा नदी में कुल लगभग 29,695 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

Next Post

भिंड हाइवे को 6 लेन बनाने के लिये हाईकोर्ट में लगी याचिका पर सुनवाई, 4 हफ्ते का दिया समय

Thu Sep 18 , 2025
ग्वालियर। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भिण्ड हाइवे को 6 लेन बनाने संबंधी याचिका पर केन्द्र और राज्य सरकार को जवाब पेश करने के लिये 4 सप्ताह का समय दिया है। यह याचिका हाइवे पर बढ़े वाहनों के दबाव और दुर्घटनाओं को देखते हुए दायर की गयी है। भिण्ड जिले […]

You May Like