समय-सीमा बैठक: लापरवाही पर राहतगढ़ जनपद सीईओ का वेतन रोका, खाद-बीज की गड़बड़ी पर होगी FIR

सागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले 3 बार की जनसुनवाई के लंबित आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश दिए कि, सीएम हेल्पलाइन की नॉट अटेंडेड शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। सिटीजन चार्टर के तहत तय समय-सीमा के भीतर ही हर हाल में आवेदनों का निपटारा सुनिश्चित हो, अन्यथा संबंधितों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया गया कि खाद व बीज की गुणवत्ता की लगातार सैंपलिंग की जाए और अवैध भंडारण या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल निरीक्षण कर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई जारी रखें। इसके अलावा एग्रीस्टैक के कार्य में तेजी लाने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से शुरू हो रही मूँग और उड़द की खरीदी से पहले तहसीलदारों द्वारा शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण किया जाए।लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए राहतगढ़ जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस के साथ साथ आगामी आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं। संबल 2.0 योजना के तहत लंबित पंजीयन के कार्यों को गति देने और अनुग्रह सहायता के लंबित मामलों की प्रक्रिया को शीघ्रता से निपटाने के लिए कहा गया। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में स्वीकृत, प्रगतिरत और पूर्ण हो चुके कार्यों की संख्या की समीक्षा की गई।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि नॉट अटेंडेड और 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण ढंग से बंद कराया जाए। विभाग अपनी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग सुधारें और अपने विभाग को ए ग्रेड में लाएं। बेदखली के 1 वर्ष और 2 वर्ष पुराने आदेशों का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करायें। इसे ड्राइव मोड में चलाने और सीमांकन के विवादों को मौके पर ही निपटाने के निर्देश दिए गए। इस पूरी प्रगति को प्रतिदिन गूगल शीट पर भी अपडेट करना होगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट गगन विसेन मौजूद रहे।

Next Post

MP में जल्द खत्म होगा प्रमोशन का इंतजार: GAD की बैठक में ड्राफ्ट तैयार, 15 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Mon Jun 29 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के करीब 4.5 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। लगभग 10 साल से रुकी पदोन्नति (प्रमोशन) प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। भोपाल में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की अहम बैठक में पदोन्नति […]

You May Like