जबलपुर : मदनमहल में एक्सिस सवार लुटेरों ने एक अधेड़ को चाचा कहते हुए झपट्टा मारा और मोबाइल लूट लिया । पुलिस के मुताबिक राजेश कुमार गुलाटी 65 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नरसिंह वार्ड मदनमहल में दोपहर लगभग 1-15 बजे बिना नम्बर की एक्सिस से 2 लडके आये और चाचा कहते हुये उसकी जेब में रखा मोबाइल झपटकर एक्सिस से भाग गये, एक्सिस चलाने वाला फेस कवर किया था व एक्सिस में पीछे बैठा लडक़ा सफेद काली चौकड़ी शर्ट पहने था दोनों की उम्र 18-20 वर्ष होगी।
Next Post
मकान से जेवरात, नगदी पार
Tue Nov 17 , 2026
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूखा में चोर ने एक मकान से सोने चांदी के जेवरात और नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक छोटी बाई चौधरी 60 वर्ष निवासी सूखा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खाना बनाने का काम करता है । दोपहर में काम पर खाना बनाने सिग्नेचर […]

You May Like
-
8 months ago
राजस्व गड़बड़ी मामले में दो कर्मचारी निलंबित