मकान से जेवरात, नगदी पार

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूखा में चोर ने एक मकान से सोने चांदी के जेवरात और नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक छोटी बाई चौधरी 60 वर्ष निवासी सूखा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खाना बनाने का काम करता है । दोपहर में काम पर खाना बनाने सिग्नेचर पार्क चली गयी थी एवं उसके घर में उसके 11 वर्षिय एवं 8 वर्षिय दोनों नाती घर पर थे उसका छोटा बेटा भरत चौधरी एवं बहू शशि चौधरी दोनों 9 बजे सुबह काम पर चले गये थे घर पर दोनों नाती थे, काम से लौटने के बाद उसनेे टीन के डिब्बे को देखा तो उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी गायब थे।

Next Post

पेट्रोल पंप में डकैती की फिराक में थे बदमाश

Tue Nov 17 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना पुलिस ने शारदा चौक स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की साजिश रच रहे एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जिले […]

You May Like