सना, 22 सितंबर (वार्ता) जी-7 देशों ने उत्तरी यमन पर नियंत्रण रखने वाले शिया आंदोलन ‘अंसार अल्लाह’ (हूती) से नागरिक जहाजों पर चल रही अपनी सभी सैन्य कार्रवाइयों और हमलों को तुरंत बंद करने की अपील की है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठकों से इतर हुई जी-7 की बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, ” हम हूती विद्रोहियों से तत्काल सभी सैन्य कार्रवाइयों, नागरिक जहाजों के खिलाफ सभी धमकियों और हमलों को रोकने तथा सद्भावना के साथ राजनीतिक प्रक्रिया में लौटने का आह्वान करते हैं।”
अपने इस साझा बयान में जी-7 देशों ने सऊदी अरब के भू-भाग पर हुए हूती हमलों की भी कड़े
शब्दों में निंदा की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को अंसारल्लाह (हूती) ने यमन पर हुए हमलों का बदला लेने के लिए रियाद स्थित रणनीतिक ठिकानों और सऊदी अरब की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी ‘सऊदी अरामको’ की सुविधाओं को निशाना बनाकर मिसाइल हमले करने का ऐलान किया था। इस विद्रोही आंदोलन ने पुष्टि की थी कि इन हमलों को अंजाम देने के लिए मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया था।
यमन में संघर्ष उस समय और अधिक भड़क उठा जब जुलाई के मध्य में सरकार समर्थक बलों ने सना हवाई अड्डे पर उस वक्त हमला कर दिया, जब ईरान से हूती नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर आ रहा विमान वहां उतर रहा था। हूती ने इस घटना के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया और तब तक युद्ध जारी रखने का एलान किया, जब तक उनके नियंत्रण वाले क्षेत्रों की नाकाबंदी समाप्त नहीं कर दी जाती।
बीते एक सप्ताह के दौरान हूती समूह ने दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम यमन में उल्लेखनीय बढ़त हासिल करते हुए लाल सागर के तट तथा बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास स्थित बस्तियों पर कब्जा कर लिया है, जिसमें मोका का प्रमुख बंदरगाह भी शामिल है।
Next Post
असम में बघेल-गोगोई के काफिले पर हमले को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक, स्वतंत्र जांच की मांग की
Tue Sep 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने असम में चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के असम प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्टी के लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई के काफिले पर हुए हमले को शर्मनाक और सुनियोजित बताते हुए इस पूरे मामले की […]

You May Like
-
1 year ago
तिलवाराघाट में नहाते समय डूबा युवक, मौत
