इंदौर-उज्जैन 6 लेन सड़क का दिसंबर में काम पूरा करने का लक्ष्य

इंदौर:इंदौर-उज्जैन रोड सड़कों की 6 सिक्स लेन चौड़ा करने का काम चल रहा है. उक्त 45 किलोमीटर लंबी 4 लेन सड़क को दोनों ओर से 12.5 मीटर चौड़ी कर 6 लेन सड़क में तब्दील किया जा रहा है. खास बात यह है कि उक्त सड़क का निर्माण दिसंबर में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. हालांकि ठेकेदार एजेंसी अधिकारियों से अगस्त में काम ही पूरा करने का दावा कर रही है.सिंहस्थ को देखते हुए प्रदेश सरकार के एमपीआरडीसी विभाग द्वारा इंदौर उज्जैन सड़क चौड़ीकरण कार्य चल रहा है.

उक्त सड़क चौड़ीकरण का कार्य एमपीआरडीसी ने उदयपुर की रवि इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी 623 करोड़ रुपए से किया है. इसके तहत वर्तमान इंदौर उज्जैन सड़क के दोनों ओर से 4 लेन की जगह 6 चौड़ाई की बनाई जा रही है, लेकिन सड़क दोनों ओर सर्विस रोड नहीं बनाना, सड़क निर्माण की बड़ी चूक नजर आ रही है. इंदौर उज्जैन सड़क चौड़ीकरण कार्य का अक्टूबर 2023 में अनुबंध किया गया है और सड़क का काम जनवरी 2024 में शुरू हो गया था.

यह सड़क आगामी 2028 के सिंहस्थ को लेकर चौड़ी की जा रही है. वर्तमान में सड़क पर 8 फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है. फ्लाई ओवर के अतिरिक्त मेन सड़क का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूरा होने के कगार पर है. ध्यान रहे कि एमपीआरडीसी ने उदयपुर की रवि इन्फ्रा के साथ 623 करोड़ में सड़क बनाने का अनुबंध किया है. एमपीआरडीसी ने उक्त इंदौर-उज्जैन सड़क चौड़ीकरण की अनुमानित लागत 735 करोड़ रुपए मानी थी, लेकिन करीब 105 करोड़ रुपए कम में करार किया. उक्त सड़क बनने के बाद इंदौर से उज्जैन की यात्रा मात्रा 30 मिनिट में पूरी हो जाएगी. अरविंदो हॉस्पिटल से महांकल गेट उज्जैन तक 45 किलोमीटर लंबी सड़क है, जो भविष्य में यातायात को सुगमता देगी.

सर्विस लेन नहीं बना रहे
44 किलोमीटर लंबी सड़क के दोनों ओर 12.5 मीटर चौड़ाई बढ़ाई जा रही है. खास बात यह है कि उक्त सड़क निर्माण में सरकार को जमीन अधिग्रहण नहीं करना पड़ा है. सड़क के दोनों ओर साइड क्लियर होने से सड़क निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का दावा किया जा रहा है. इसका कारण यह है कि सिक्स लेन के दोनों तरफ पूर्ण सर्विस लेन नहीं बनाई जा रही है. शायद सरकार को सर्विस लेन के लिए जमीन अधिग्रहण करना पड़ता, इसलिए अधिकारियों ने बिना सर्विस लेन बनाए ही चौड़ीकरण करने का निर्णय लिया है. सर्विस रोड का प्रावधान नहीं करने से भविष्य में सड़क पर दुर्घटना के मामले ज्यादा संख्या में होने संभावना स्वतः ही बढ़ गई है. खैर, ताजा मामला यह है कि एमपीआरडीसी ने इंदौर उज्जैन 6 लेन सड़क चौड़ीकरण कार्य दिसंबर में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. मौके पर सड़क पर चल रहा काम इस बात को पुख्ता भी करता है.

रेलिंग, संकेतक के कार्य बाकी
एमपीआरडीसी के कार्यपालन यंत्री गगन भाभर ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा करने का समय जनवरी 27 है, लेकिन सड़क दिसंबर में पूरी हो जाएगी. निर्माण एजेंसी अगस्त का बोल रही है, लेकिन हम दिसंबर तय करके ही आगे बढ़ रहे है, क्योंकि सड़क पार रोड सेफ्टी और संकेतक से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रेलिंग सहित अन्य कार्य भी करना बाकी है.

Next Post

झगड़ा शांत कराने गए युवक पर जानलेवा हमला, डंडों से पीटा

Mon Mar 23 , 2026
छतरपुर। छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मामौन में रविवार शाम इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक 21 वर्षीय युवक पर हमलावरों ने बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में युवक […]

You May Like

मनोरंजन