किसानों के हित से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा: कलेक्टर

आष्टा। कलेक्टर बालागुरू के. ने आष्टा कृषि उपज मंडी और ग्राम डोडी, दरखेड़ा एवं आष्टा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर एसआईआर प्रक्रिया का निरीक्षण कर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, मंडी संचालन की प्रक्रियाओं और बीएलओ द्वारा की जा रही मतदाता सूची के एसआईआर की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी, तुलाई, नीलामी और भुगतान से संबंधित व्यवस्थाएं देखीं. उन्होंने मंडी सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसान हित ही सर्वोपरि है, इसलिए हर प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए. उन्होंने नीलामी प्रक्रिया के दौरान बोली को कृत्रिम रूप से नीचे आने से रोकने के लिए मंडी सचिव और संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मॉइश्चर मीटर, ग्रेड सेपरेटर और अन्य तकनीकी उपकरणों के उपयोग की कार्यप्रणाली की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि मशीनों का सही उपयोग कर उपज की ग्रेडिंग वैज्ञानिक तरीके से की जाए ताकि किसानों को उनकी फसल की गुणवत्ता के अनुरूप वास्तविक कीमत प्राप्त हो सके.

कलेक्टर ने आष्टा क्षेत्र के अनेक मतदान केंद्रो पर जाकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरुप बीएलओ द्वारा किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया. कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बीएलओ, बूथ लेवल एजेंटों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की तथा एसआईआर प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान एसडीएम नितिन टाले आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक, बेपरवाह नपा

Sat Nov 15 , 2025
सीहोर। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक काबू में नहीं आ रहा है. पिछले कुछ महीनों में कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और तड़के व देर शाम काम पर निकलने वाले लोगों को रोजाना इनका […]

You May Like