नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक संदेश में श्री मोदी ने कहा, “देश के अपने सभी परिवारजनों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की कोटि-कोटि शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ा यह दिव्य अवसर हर किसी के लिए सुख, शांति, आरोग्य और सौभाग्य लेकर आए। पावन स्नान, दान-पुण्य, आरती और पूजन से जुड़ी हमारी यह पवित्र परंपरा सबके जीवन को प्रकाशित करे।”
Next Post
मोदी ने 'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
Wed Nov 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बिहार की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को याद किया। उन्हें प्यार से ‘बिहार कोकिला’ भी कहा जाता […]

You May Like
-
5 months ago
बदमाश ने आटो में लगाई आग सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद
-
1 month ago
कच्चा तेल फिर 100 डॉलर के पार
