भव्यता लिए होगा एतिहासिक कार्तिक मेला

सारंगपुर। जिले के सारंगपुर नगर में लगने वाले कार्तिक मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एक बैठक रखी गई. एसडीएम कार्यालय में हुई प्रशासनिक बैठक में राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

बैठक में कार्तिक मास पर कालीसिंध नदी तट स्थित श्री कपिलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले की समुचित तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, अस्थायी बाजार व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई.

राज्यमंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नगर की परंपरा एवं गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, छोटे-बड़े व्यापारियों और नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सहजता से उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

गौरव दिवस महोत्सव मनेगा

उन्होंने बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर इस वर्ष भी हरिहर मिलन गौरव दिवस महोत्सव का आयोजन भव्यता और श्रद्धा के साथ किया जाएगा. यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि नगर की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का संवाहक भी है. सभी विभाग आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करे ताकि श्रद्धालुजन एवं आमजन को मेले के दौरान एक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण प्राप्त हो सके.

बैठक में एसडीएम रोहित बम्होरे, तहसीलदार आकाश शर्मा, एसडीओपी अरविंद सिंह, जनपद अध्यक्ष देव नागर, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री ज्योति सुनहरे, थाना प्रभारी श्रीमति आकांक्षा हाड़ा, विद्युत विभाग के जेई श्री मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

 

 

Next Post

हेलमेट जागरूकता रैली निकाली, दिया यातायात नियमों का संदेश

Sat Oct 25 , 2025
इंदौर:शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया. रैली पलासिया चौराहा से शुरू होकर रीगल सर्कल और राजवाड़ा होते हुए पुनः पलासिया सेल्फी पॉइंट पर समाप्त हुई.रैली में डीसीपी यातायात, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी यातायात […]

You May Like