विदेशी मुद्रा भंडार 4.47 अरब डॉलर घटा

मुंबई, 28 नवंबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 4.472 अरब डॉलर घटकर 688.104 अरब डॉलर पर आ गया।

इससे पहले 14 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 5.543 अरब डॉलर बढ़कर 692.576 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 21 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.69 अरब डॉलर की गिरावट रही और यह 560.60 अरब डॉलर रह गया। इसमें डॉलर के अलावा जापानी येन, यूरो और ब्रितानी पाउंड भी शामिल हैं जिनका मूल्य उनकी संदर्भ दर के आधार पर तय होता है।

स्वर्ण भंडार 2.675 अरब डॉलर घटकर 104.182 अरब डॉलर पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की आरक्षित निधि 2.3 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 8.4 अरब डॉलर घटकर क्रमशः 4.757 अरब डॉलर और 18.566 अरब डॉलर पर आ गया।

पिछले कुछ समय से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर के आसपास बना हुआ है। देश की आर्थिक मजबूती को दिखाता है और रिजर्व बैंक की जरूरत पड़ने पर रुपये को समर्थन देने की गुंजाइश को बढ़ाता है।

Next Post

चावल, गेहूं स्थिर; चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Fri Nov 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के भाव स्थिर रहे। चावल के साथ गेहूं में भी कमोबेश टिकाव रहा। उठाव कम रहने से चीनी में नरमी रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत […]

You May Like