चावल, गेहूं स्थिर; चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के भाव स्थिर रहे। चावल के साथ गेहूं में भी कमोबेश टिकाव रहा। उठाव कम रहने से चीनी में नरमी रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 3,843.48 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं भी 2,852.92 रुपये प्रति क्विंटल पर टिका रहा। आटे की कीमत सात रुपये टूट गयी।

दाल-दलहनों में मसूर दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। तुअर दाल और उड़द दाल दोनों 39 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। चना दाल 29 रुपये और मूंग दाल 23 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गयी।

विदेशों में बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा 24 रिंगिट चढ़कर 4114 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 79 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। वहीं, अन्य खाद्य तेलों में गिरावट रही। मूंगफली तेल की कीमत 62 रुपये और सोया तेल की 37 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गयी। पाम ऑयल की कीमत 35 रुपये और वनस्पति की 33 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। सूरजमुखी तेल 20 रुपये सस्ता हुआ।

मीठे के बाजार में आज गुड़ 22 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। चीनी में सात रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

 

Next Post

कोयला, लिग्नाइट की खोज के लिए 18 और एजेंसियों को मान्यता

Fri Nov 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) सरकार ने कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के प्रयासों के तहत भूमिगत भंडारों की खोज के काम में 18 निजी क्षेत्र की एजेंसियों को प्रास्पेक्टिंग ( पूर्वेक्षण ) एजेंसी के रूप में काम करने की मान्यता दी है। केंद्रीय कोयला मंत्रालय की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति […]

You May Like