टूटी सड़कों पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया का दावा, 29 के वर्क ऑर्डर जारी

ग्वालियर: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि सभी विकास समय पर पूरे होंगे। उन्होंने कहा, अंबेडकर स्मारक, आइएसबीटी ट्रांसफर, स्टेशन पुनर्निर्माण, टूटी सड़कों, एलिवेटेड रोड और अन्य कार्यों में तेजी इसका प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा, हर कार्य समय सीमा में पूरा कर ग्वालियर को आधुनिक और विकसित स्वरूप देना प्राथमिकता है। 359 सड़कों में से 34 का काम पूरा हो चुका है। 29 सड़कों के वर्क ऑर्डर जारी और 48 सड़कों की टेंडर प्रक्रिया जारी है।
आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस-वे में 70.36 करोड़ वितरित
4613 करोड़ लागत वाली इस परियोजना में धौलपुर क्षेत्र में अधिक मुआवजे की मांग से बाधाएं आईं, जिनके समाधान के लिए एनएचएआइ जल्द बैठक आयोजित करेगा। सिंधिया स्वयं यूपी सरकार और आगरा प्रशासन से निरंतर संवाद में हैं।

Next Post

गौहरगंज दुष्कर्म आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

Fri Nov 28 , 2025
रायसेन: गौहरगंज में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान ने गुरुवार देर रात पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश की। भोपाल से लौटाते समय औबेदुल्लागंज के जंगल में वाहन बदले जाने के दौरान उसने पुलिस की बंदूक छीनने का प्रयास किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके […]

You May Like

मनोरंजन