विश्वकर्मा जयंती पर हिंडालको महान में श्रद्धा से हुआ पूजन

बरगवां । भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर हिंडालको महान में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विभिन्न पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए गए। संयंत्र के अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन कर संयंत्र की सुरक्षा, सुचारू संचालन, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की। हिंडालको महान में भगवान विश्वकर्मा की स्थायी प्रतिमा स्थापित है, जिसे विश्वकर्मा चौक के नाम से जाना जाता है। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर यहां विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्मिक विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में ऑपरेशन हेड सुदीप्ता नायक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में कार्मिक प्रमुख रंधीर वत्स सहित कार्मिक विभाग से ईशान्त अग्रवाल, मनीष सिंह, विनय तिवारी, मधुरेंद्र राय, आकाश,विष्णु, रितेश, अलोक पाण्डेय सोनाली एवं मानव संसाधन विभाग के लोग मौजूद रहे। वहीं इकाई प्रमुख ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा तकनीक, निर्माण, शिल्प और सृजनात्मकता के प्रतीक हैं। विश्वकर्मा जयंती केवल पूजा-अर्चना का अवसर नहीं, बल्कि यह हमें अपनी तकनीकी दक्षता, कार्यकुशलता और सुरक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी देती है।

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष तथा उप मुख्यमंत्री ने राम-जानकी मंदिर परिसर में रोपे पौधे

Fri Sep 18 , 2026
रीवा, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर तथा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को बाबूपुर चोरहटा में राम-जानकी मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया. मानस पीठाधीश्वर खजुरीताल स्वामी रामललाचार्य ने विधानसभा अध्यक्ष तथा उप मुख्यमंत्री को सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया. विधानसभा अध्यक्ष तथा उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर […]

You May Like